लखनऊ।यूपी में बारिश रुक गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं।बिहार में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। सीवान में बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई।राजस्थान से करीब 3 दिन की देरी से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। मानसून की विदाई के साथ ही राज्य में गर्मी भी बढ़ने लगी है। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41°C के पार पहुंच गया।मध्य प्रदेश से भी शनिवार को मानसून की विदाई हो गई। हालांकि, अक्टूबर में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 7 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
लखनऊ में बाढ़, 10 हजार लोगों का पलायन: राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों से मानसून की विदाई