नई दिल्ली।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक दिया है। राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया, तो वे उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में घुस गए। दोनों आकाशवाणी कैंपस में डेढ़ घंटे से धरने पर बैठे हैं और चुनाव आयोग तक जाने की मांग पर अड़े हैं।इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आकाशवाणी के बाहर पहुंचे और गेट को धक्का देकर बस पर चढ़ गए। पुलिस उन्हें हटा रही है। आकाशवाणी से आयोग का ऑफिस 270 मीटर दूर है। विपक्ष ने नई संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था। प्रदर्शन को दोपहर एक बजे तक तीन घंटे हो गए।पुलिस ने विपक्षी सांसदों को तीन बार रोका। इस दौरन राहुल हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ गए। राहुल ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर लिए दिखे। चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पिछले पांच दिनों में सातवां प्रदर्शन है।
राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:चुनाव आयोग जाने पर अड़े, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाना शुरू किया