रायपुर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की तस्वीर है। 35 ग्राम वजनी यह सिक्का 4 धातुओं से मिलकर बना है। इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति ने जारी किया4 धातुओं से बना35 ग्राम वजनी; ₹200 का स्मारक सिक्का: ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक