ब्रह्मास्त्र वाराणसी
यूपी में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बुधवार सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे पारा में 4-5 डिग्री का उछाल आया है। बांदा-झांसी समेत 5 जिलों का तापमान सीजन में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रात में भी उमस का एहसास हो रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी और तपिश महसूस हो रही है। अगले चार-पांच दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। फिलहाल, गर्मी बढ़ती रहेगी। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।