देवास।देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल और बैग छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है।
बैल खरीदकर लौट रहा था फरियादी-पुलिस के अनुसार, वारदात 8 अगस्त को हुई थी। फरियादी अपने ससुर के साथ ग्राम निमनपुर से बैल खरीदकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पिपलापाटी कुआ के पास धाराजी रोड पर पीछे से बाइक पर आए आरोपियों ने उसके कंधे पर टंगा बैग और जेब में रखा मोबाइल झपट लिया।फरियादी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लकड़ी के डंडे से उसके हाथ पर वार किया और मौके से फरार हो गए।