मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में आग, :उज्जैन से इंदौर जा रही थी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

उज्जैन।उज्जैन से करीब 15 किमी दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12:15 बजे उज्जैन से इंदौर जा रही बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 12 यात्री सवार थे।आग लगते ही धुआं उठने लगा, जिससे यात्री घबरा गए और बस से कूदकर बाहर आ गए। इसके कुछ ही मिनट बाद पूरी बस आग की चपेट में आ गई। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामवास क्षेत्र में बस का टायर फट गया था। इससे बस अनबैलेंस हुई और इसी दौरान उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के करीब पौन घंटे बाद चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं।करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और सिर्फ चेचिस बची। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment