मिशन कम्पाउंड में बदमाशों ने फोड़े कार के कांच -रात 1.57 बजे पर कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम

उज्जैन। घरों के बाहर खड़े वाहनो के कांच फोड़ने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार बदमाशों ने मिशन कम्पाउंड में खड़ी कार के कांच फोड़े। कैमरे में 2 बदमाश दिखाई दिये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
माधवनगर थाना क्षेत्र के मिशन कम्पाउंड में रहने वाले संदीप कुमार मीणा फार्मा कंपनी में सुपरवाइजर है। रात में उन्होने अपनी कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 6504 घर के बाहर कम्पाउंड में खड़ी की थी। सोमवार सुबह जब वह कंपनी जाने के लिये कार के पास पहुंचे तो आगे और पीछे दोनों साईड के कांच फूटे हुये थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। इस दौरान कम्पाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये। जिसमें रात 1 बजकर 57 मिनट पर 2 बदमाश आते दिखाई दिये। जिन्होने अपनी बाइक कुछ दूर खड़ी की और कार के पास आये। दोनों ने पत्थरों से कार के कांच पर वार किये और भाग निकले। फुटेज समाने आने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है। कार के कांच फोड़ने का यह पहला मामला नही है। पूर्व में कई थाना क्षेत्रों में घरों के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़ने के मामले सामने आ चुके है। कुछ वारदातों में नाबालिग होना सामने आये है। जिनके हिरासत में आने पर उनके परिजनों द्वारा नुकसान की भरवाई कर पुलिस और वाहन मालिकों से अपने बच्चों की करतूत पर क्षमा मांगी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment