लापता मासूम बालिका को 25 मिनट में तलाशा

उज्जैन। लापता हुई मासूम बालिका के लापता होने की खबर पुलिस को मिली तो खोजबीन शुरू की गई। 25 मिनट की तलाश के बाद बालिका को खोज लिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू फूट पड़े।
माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि नागझिरी स्थित क्षिप्रा विहार में रहने वाला विरेन्द्र सेन अपनी पत्नी के साथ फ्रीगंज शॉपिंग के लिये  आया था। उसके साथ साडू की 3 वर्षीय बेटी भी थी। शॉपिंग के दौरान अचानक मासूम बालिका लापता हो गई। बालिका के नहीं मिलने पर खबर फैली की कोई उठाकर ले गया है। मामले की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये और लोगों से पूछताछ शुरू की गई। करीब 25 मिनट बाद बालिका कुछ दूरी पर वी मार्ट शोरूम से सकुशल मिल गई। बालिका परिजनों के खरीददारी करते समय टहलते हुए पास के शोरूम में चली गई थी। थाना प्रभारी के अनुसार विरेन्द्र मूलरूप से सतना का रहने वाला है। उज्जैन एयरटेल में जॉब होने पर क्षिप्रा विहार कालोनी में निवास कर रहा है। बालिका के सकुशल मिलने पर उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आये थे। उन्होने पुलिस की तत्परता का आभार माना।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment