मासूम के साथ छेड़छाड करने वाले को भेजा जेल, बदमाश पकड़ाया

उज्जैन। जूना सोमवारिया क्षेत्र में रहने वाले परिवार की सात वर्षीय बालिका के साथ 2 दिन पहले रात के समय परिवार के साथ सो रही थी। उसके पिता मजदूरी से नहीं लौटते थे। उसी दौरान हाथी का टेकरा क्षेत्र में रहने वाला अब्दुल रशीद पिता वाहीद खान घर में घुस गया था और बालिका के साथ छेड़छाड़ छेड़छाड़ करने लगा था। बालिका नींद से जाग गई थी और शोर मचाया था। मां और भाई के जागने पर आरोपी भाग निकला था। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। जिसे शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर पूर्व मेें जा चुकी है। गणेशपुरा में पुराने विवाद के चलते सिसौदिया परिवार के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले बदमाश बलराम उर्फ विक्की नूडल के खिलाफ माधवनगर थाना पुलिस ने सुनील सिसौदिया की शिकायत पर एक माह पहले मामला दर्ज किया था। बदमाश नूडल लगातार फरार चल रहा था। बीती रात सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे कंचनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश का सुनील सिसौदिया के पुत्र से पुराना विवाद था, जिसके चलते उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस के अनुसार बदमाश के खिलाफ 24 से अधिक मामले दर्ज है। उसे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने अपने 2 साथियों के नाम बताये है। जिनकी तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment