नीमच। – जीरन पुलिस की घेराबंदी में पिकअप वाहन से 07 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹35 लाख मूल्य का डोडाचूरा एवं ₹5 लाख कीमत का पिकअप वाहन जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे आरोपियों का पुलिस ने किया पीछा, वाहन पलटने के बाद घेराबंदी कर पकड़ा। प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से माननीय पुलिस महानिदेशक द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं नशें के विरूद्व निरंतर अभियान चलाने संबंधी निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री रामसिंह सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 07 क्विंटल (700 किलोग्राम) अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रहार :पिकअप वाहन से 07 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 02 आरोपी को गिरफ्तार किया