उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में अवैध पार्किंग वालों की मनमानी इस कदर हावी हो गई है कि वह अपने स्वार्थ के लिए वाहनों को कहीं भी पार्क करवाकर पैसे वसूल रहे हैं इसी तरह का नजारा रविवार को नरसिंह घाट भूखी माता पुल पर देखने को मिला। भूखी माता पुल पर वाहन पार्क किये जा रहे थे।पुल पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए थे। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा ऐसे में पुल से निकलने वाले वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही थी। पुल से निकलने वाले वाहन चालक भी पुल पर खड़े वाहनों को लेकर आपत्ति ले रहे थे। महाकाल मंदिर क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में किसी भी दिन हादसा हो सकता है रविवार को नरसिंह घाट के समीप भूखी माता पुल पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए थे तथा लोग जहां मर्जी वहां अपना खड़ा कर जा रहे थे।पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी स्थिति यह थी कि पुल से आने जाने वाले वाहनों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। यहां किसी को भी रोकने टोकने वाला नहीं था ऐसे में पुल पर बड़ी संख्या में वाहन कई देर तक खड़े हुए थे और पुल वाहन पार्किंग स्थल बन गया था तथा यहां वाहन पार्क कर उनसे पैसे वसूले जा रहे थे।
संबंधित समाचार
-
उंडासा पंचायत भवन में ध्वजारोहण के दौरान हंगामा, विरोध करने पर मारपीट
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर उंडासा स्थित ग्राम पंचायत भवन कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण... -
नागपंचमी: 36 घंटे तैनात रहेगें 24 सौ पुलिसकर्मी
उज्जैन। नागपंचमी का पर्व और सावन माह की तीसरी सवारी से एक दिन पहले बाबा महाकाल... -
कोर्ट पेशी के बाद रास्ते में पति-पत्नी का विवाद
उज्जैन। ग्राम बमोरा में रहने वाले धीरज पिता गोपाल जाट 24 साल और उसकी पत्नी नेहा...