भादवामाता मंदिरकी दानपेटियां से दानराशि 45 लाख नगदी . व 4 किलो 700 ग्राम चांदी प्राप्त

नीमच । जिले के प्रसिद्ध-चमत्कारिक आरोग्य तीर्थ मालवा की वैष्णवी देवी नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता जी मंदिर परिसर की दानपेटियां सोमवार को लगभग तीन माह में खोली गई। दानराशि की गणना शाम 7 बजे तक जारी रही l जिसमें कुल राशि 43 लाख 80 हजार 70 रुपयें नगद प्राप्त हुई ।इसी प्रकार से पेटियों से 1 लाख 15 हजार 800 सौ रुपये की चिल्लर निकली l इन्हीं दान पेटियों से दान स्वरुप चांदी 4 सौ 70 ग्राम प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार-संतोष पोरवाल एवं सबंधित बैंक अधिकारी कर्मचारीगण और संस्थान -प्रबंधक अजय ऐरन, सहायक, मनीष दुबे, राजस्व विभाग-पटवारीगण व ग्राम पचांयत सचिव महेंद्र गुर्जर, पकजंशर्मा, राजमल कछावा, प्रेमसुख मेघवाल व संस्थान कर्मचारियों की उपस्थिति मे गणना  हुई ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment