उज्जैन। माकडोन पुलिस को कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि आसपास के जंगलों में मोंगिया समाज के कुछ लोगों द्वारा बंदूक से जानवरों को शिकार किया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बंदूक लेकर जंगल की ओर जाने वाले लोगों को पकड़ने की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह ग्राम चाक्या जंगल की ओर जाते समय एक युवक को भरमार बंदूक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसका नाम रामबाबू पिता टकेसिंह मोंगिया निवासी नांदेड होना सामने आया। बंदूक अवैध होना पाई गई, मामले में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि बंदूक के साथ हिरासत में आये आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। रिमांड अवधि में उसके साथियों के साथ अवैध बंदूकों की जानकारी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार
-
शिप्रा नदी की रामघाट दत्त खड़ा वाली छोटी रपट पर लापरवाही का नजारा आधे हिस्से में रेलिंग नहीं. लोग बेहिचक पुलिया से कर रहे हैं आना-जाना.. लोगों की जान जोखिम में कोई मोबाइल से सेल्फी ले रहा तो कोई पुलिया के किनारे बैठकर पानी से खेल रहा जरा सी चूक में जा सकती है जान…
उज्जैन। शिप्रा नदी पर आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन उसके... -
पत्नी पुलिस के साथ लौटी तो फंदे पर मिला पति
उज्जैन। शराबी पति द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने पत्नी थाने पहुंच गई। डर कर... -
बकरा चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में पकड़ाया
उज्जैन। पशु पालक के बाड़े से 30 हजार का बकरा चोरी करने वाले को 24 घंटे...