उज्जैन। 16 माह पहले मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को विशेष न्यायालय ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। मामला नागदा थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर का था। आरोपी सुरेश वर्रा पिता मन्नालाल माली 44 साल का क्षेत्र में रहने वाली 3 साल 11 माह की बालिका के घर आना जाना था। सुरेश मासूम के दादा का परिचित था, 26 फरवरी 2024 को वह बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था और दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालिका को परिजनों ने रोता देखा तो घटनाक्रम सामने आया था। थाना प्रभारी रहे धनसिंह नलवाया ने बालिका के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सभी सक्ष्यों को एकत्रित कर 22 अप्रैल 2024 को चालान विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था। 16 माह चली सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) चंद्रसेन मुवेल ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल की सजा से दंडित किया। न्यायालय में शासन की ओर से रेवत सिंह ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक, नागदा द्वारा पैरवी की गई।
संबंधित समाचार
-
परिवहन नीति के विरोध में बनेगी रणनीति: मांगें नहीं मानी तो थमेंगे बसों के चक्के
उज्जैन।उज्जैन सहित प्रदेश के कुछ जिलों में शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन (जन बस) सेवा की... -
डेढ़ लाख प्रतिबंधित डिस्पोजल जब्त:बिलोटीपुरा में नगर निगम की कार्रवाई, ₹5000 का जुर्माना भी
उज्जैन।उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बिलोटीपुरा क्षेत्र (जोन क्रमांक-1) में बड़ी कार्रवाई... -
कोयला फाटक-गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण में व्यापारी आमने-सामने:5 व्यापारियों ने विरोध में याचिका लगाई
उज्जैन।उज्जैन शहर के प्रमुख कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण में कंठाल से लेकर...