बारदान की कमी एवं कटे-फटे होने से दो तोल कांटे चलाए जा रहे थे खरीदी केंद्र पर किसान हुए परेशान लगा दिया जाम -एसडीएम पहुंचे और बारदाना मंगवाया तब खुला उज्जैन-नागदा रोड

 

उज्जैन। बारदान की कमी एवं कटे –फटे होने से समर्थन मुल्य के खरीदी बोरखेड़ा भल्ला सोसाइटी के देपन खरीदी केंद्र पर दो दिनों से दो तोल कांटे से काम चलाया जा रहा था। इस बीच किसान परेशान होते रहे। अंतत: किसानों का आक्रोश बुधवार दोपहर में फूट पडा और उन्होंने सडक पर बैठकर उज्जैन-नागदा रोड पर चक्काजाम कर दिया। घट्टिया एसडीएम राजाराम करजरे स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाईश देने के साथ बारदाना मंगवाया उसके बाद चक्काजाम खुला।

बुधवार को गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी से नाराज किसानों ने नागदा-उन्हेल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और उज्जैन से नागदा व इंदौर जाने वाले वाहन फंस गए। सोडंग के पास बोरखेड़ा भल्ला सोसाइटी के देपन खरीदी केंद्र पर आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क के बीच खड़ी कर दीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान मौके पर अधिकारियों को बुलाने पर अडे रहे।

एसडीएम ने समझाया,बारदान भी मंगवाया-

एसडीएम राजाराम करजरे ने बताया कि केंद्र पर कम एवं कटा –फटा बारदाना मंगलवार से ही था। जिसके चलते केंद्र पर कम तौल की स्थिति बना दी गई। दो कांटे ही चलाए जा रहे थे। किसानों से चर्चाकर 5 तौल कांटे चालू करवाए गए और एक ट्रक बारदाना मंगवाया गया। एक गठान में 500 बारदाना होता है। अगले 3-4 दिन की भरपूर व्यवस्था है। किसानों की समस्या का निदान कर दिया गया। मात्र कुछ देर ही जाम की स्थिति रही है।

किसानों का आरोप 2-3 दिन से अव्यवस्था-

खरीदी केंद्र से जुडे सोडंग, चकरावदा , रामगढ़ सहित आसपास के गांवों के किसानों का जाम के दौरान आरोप था कि  पिछले तीन दिनों से बारदाना खत्म हो चुका है, लेकिन सोसाइटी द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई। पांच में से केवल दो तोल कांटे ही चालू हैं, जिससे भीषण गर्मी में किसानों को दो-दो दिन तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। बारदान की कमी के चलते ट्रॉलियां वापस की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन 12 घंटे बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थिति यह है कि तीन कांटे बंद करने पड़े हैं।

 

 

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment