प्रभारी द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रतामामले में: पुलिस प्रशासन ने अभिभाषक संघ सदस्यों के बीच माफी मांगी

ब्यावरा।राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में सिटी थाना प्रभारी द्वारा न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करने तथा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने के विरोध में आक्रोशित अभिभाषक संघ ब्यावरा के द्वारा विधि का पालन करते हुए एसडीओपी को लिखित आवेदन दिया गया, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु दांगी ने बताया कि चेक बाउंस के मामले में उनके पक्षकार कन्हैयालाल दांगी को थाना प्रभारी द्वारा फोन पर बार बार धमकी दी जा रही थी उसी मामले में जब थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से फोन पर बात की तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया, जबकि चेक बाउंस का मामला न्यायालय में लंबित है, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बद्रीलाल यादव ने कहा कि थाना प्रभारी ने माफी मांगते हुए खेद व्यक्त किया है, थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी यदि मनमानी की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय दिलाने में अपनी सबसे अहम भूमिका अदा करता है, थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया, एफ आई आर की धमकी तथा दलाली के आरोप लगाए गए जो अशोभनीय व निंदनीय है, पुलिस प्रशासन ने खेद व्यक्त करते हुए अभिभाषक संघ के सदस्यों के बीच माफी मांग ली।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment