पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़ : CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। तिरुपति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।यह पेट्रोल पंप अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल का है। घटना के बाद पंप संचालक ने एरोड्रम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।कैमरों में कैद हुए बदमाश, नगदी चोरी की आशंका-देर रात अचानक पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद संचालक ने आशंका जताई कि उपद्रवियों ने तोड़फोड़ के साथ पेट्रोल पंप से नगद रुपए भी चोरी किए हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment