पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता से मारपीट की

उज्जैन। माकडोन के ग्राम मेरगढ़ में रहने वाले लक्ष्मीनारायण पिता दुलेसिंह भाटी 50 साल ने सोयाबीन की फसल काटी थी। 2 दिन पहले उसका पुत्र फसल बेचकर आ गया था। लक्ष्मीनारायण ने बेची गई फसल के रूपये मांगे तो पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुत्र-बहू द्वारा की गई अमानवियता की शिकायत लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को दर्ज कराई। मामले में दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और पुलिस घर पहुंची तो दोनों गायब मिले। पुलिस के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। एक अन्य मामले में राघवी थाना पुलिस ने ग्राम काल्ला पिपलिया में रहने वाले गुमान पिता मांगूसिंह सौंधिया की शिकायत पर भाई और उसके साथी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया। गुमानसिंह ने शिकायत में बताया कि भाई अपने साथी के साथ आया था और सोयाबीन की फसल में बंटवारे को गाली-गलौच करने लगा था। उसे मना किया तो दोनों ने मारपीट की है।  तराना फंटा उज्जैन-आगररोड पर 16 अक्टूबर की शाम सड़क किनारे खड़े बड़नगर तहसील के रहने वाले मामा-भांजे को महेश और मोहन को अनियंत्रित हुई शर्मा ट्रेवल्स की बस ने कुचल दिया था और खंती में गिर गई थी। मामा-भांजे की मौत होने के साथ बस में सवार 6 यात्रियों को चोंट आई थी। मामले में राघवी थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर बस को जप्त किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment