पहचान छिपाकर महिला के साथ शारीरिक शोषण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर एक महिला के साथ धोखा करने, शारीरिक शोषण और उसके 4 वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर रविवार रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।इसके बाद आरोपी जुनैद को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, मुकेरीपुरा नरसिंह बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर जुनैद से हुई थी। आरोपी ने खुद को रवि निवासी नरसिंह बाजार बताकर अपनी असली पहचान और मुस्लिम धर्म की बात छिपाई थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment