परिजनों के आरोप पर पुलिस कार्रवाई: चंदाना निवासी अवैध शराब विक्रेता विनोद जायसवाल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

देवास। देवास जिला मुख्यालय से मात्र कुछ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत चंदाना एवं बिंजाना में अक्टूबर माह के प्रथम पखवाडे में हुई करीब एक दर्जन से अधिक मौतों के मामले में भले ही प्रशासन भ्रामक एवं असत्य करार दे रहा है लेकिन जहरीली शराब सेवन के आरोपों के चलते औघोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चंदाना निवासी शराब विक्रेता विनोद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से वह फरार था। इसके सहित पुलिस ने 10 अन्य शराब कारोबारियों को भी पकडा है।देवास की कोतवाली पुलिस ने शराब कारोबारियों को घेराबंदी के बाद दबोचा है। पुलिस प्रेस नोट में बताया  है कि 15  एवं 18अक्टूबर  को ग्राम चंदाना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना जिला चिकित्सालय देवास से प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन में मर्ग पंजीबद्ध किये गये थे । मर्ग जांच के दौरान मृतकों के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के कथन लिये गये, जिन्होने ग्राम चंदाना निवासी विनोद जायसवाल द्वारा गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने की बात कही । जानकारी के अनुसार, विनोद जायसवाल घटना के बाद से फरार था । सोमवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विनोद जायसवाल अपने साथियों के साथ कहीं जाने वाला है । सूचना पर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान प्रताप नगर – अंबेडकर नगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की कार क्रमांक MP09CF3645 को रोका गया । पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया । पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विनोद जायसवाल, अजय राठौर एवं रामेश्वर सोनगरा बताए ।

कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज-कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 06 पेटी देशी शराब रखी मिली, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 768/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम 1915 का पंजीबद्ध किया गया । अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने सत्येन्द्र ओझा, नितिन सोलंकी, चन्द्रशेखर बैरागी, राज, जुगल, राजेन्द्र निनामा,विशाल चौहान के साथ मिलकर अवैध रुप से शराब बेचना बताया । इस जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर कार्यवाही की गई तथा शराब के अवैध कारोबार से जुड़े कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये शराब कारोबारी गिरफ्तार-गिरफ्तार आरोपियों में  विनोद जायसवाल पिता प्रयाग नारायण जायसवाल निवासी चंदाना,अजय उर्फ अज्जु पिता विष्णु राठौर निवी ग्राम पुवार्डादाई जिला इंदौर, नितिन सोलंकी पिता मदन सिंह सोलंकी (वाईन शॉप मैनेजर भाड़ा पिपल्या) निवासी न्यु गौरी नगर जिला इंदौर ,चन्द्रशेखर बैरागी पिता ओमप्रकाश (मैनेजर-वाईन शॉप क्षिप्रा) ,सत्येन्द्र ओझा पिता भगवानदास (सेल्स मैन वाईन शॉप अरबिंदो इंदौर) निवासी वैभव लक्ष्मीनगर जिला इंदौर,राजदेव पिता रामचन्द्र पटेल (सेल्समैन वाईन शॉप क्षिप्रा) निवासी जौनपुर उत्तरप्रदेश ,जुगल सिंह पिता लालसिंह,राजेन्द्र निनामा पिता धन्नालाल,विशाल पिता बद्रीलाल चौहान निवासी इल्यासखेड़ी थाना पीपलरावां ,रामेश्वर पिता अमर सिंह सोनगरा निवासी गदईशा पिपल्या शामिल हैं।

कलेक्टोरेट का घेराव आज-

देवास जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष चौधरी के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के घेराव किया जाएगा। जिले के चंदाना और बीराखेड़ी में शराब के सेवन से हुई मौतों के विरोध में अवैध शराब और मादक पदार्थों के लगातार धंधे के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। इस विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल होंगे।

प्रशासन भ्रामक बता रहा, पुलिस कार्रवाई –

मौतों के जहरीली शराब सेवन के आरोपों को लेकर जिला प्रशासन के एसडीएम अभिषेक शर्मा ने सिरे से ही खारिज कर दिया है । उन्होंने एक विडियों जारी करते हुए अपने बयान में साफ तौर पर कहा था कि चंदाना में कुछ भ्रामक खबर  संज्ञान में आई थी कि वहां पर जहरीली शराब कासेवन करनेसेकुछ लोगों की मृत्यु हुई है। खबर पूर्णतः भ्रामक है। उन्होंने गांव में होने वाली मौतों को सिलसिलेवार बताते हुए उन्हें प्राकृतिक मौत बताया था। इसी स्थिति को देवास जनसंपर्क विभाग ने प्रसारित किया,जिसमें मौतों पर दावा और सच की स्थिति दर्शाई गई।

नजरें संभागीय जांच दल पर-

मामले में शनिवार को संभागायुक्त आशीषसिंह ने उज्जैन अपर कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक प्रथम कौशिक की अध्यक्षता में कुल 5 अधिकारियों की समिति को जांच का जिम्मा सौंपा है। इस जांच समिति की जांच पर सबकी निगाहें हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment