उज्जैन।जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला के पति पर उसे जबरन सल्फास खिलाकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में पति सहित सास और ससुर को भी गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार 2 जून को ग्राम बरथून निवासी प्रिया की तबीयत बिगड़ी। उसे पहले नागदा के जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उज्जैन रेफर किया गया। उपचार के दौरान दण्डाधिकारी के समक्ष दिए गए 164 के बयान में प्रिया ने अपने पति बालकदास बैरागी पर मारपीट करने और जबरन सल्फास की गोली खिलाने का आरोप लगाया था।5 जून को उपचार के दौरान प्रिया की मौत हो गई। इसके बाद भाटपचलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मायके पक्ष ने अपने बयानों में पति बालकदास, सास राजूबाई और ससुर प्रहलाददास पर लगातार प्रताड़ना, विवाद और मारपीट के आरोप लगाए हैं।पुलिस ने मृतिका के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर में केस दर्ज किया। घटना के दो घंटे के भीतर ही पति बालकदास बैरागी, सास राजूबाई और ससुर प्रहलाददास को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पति ने पत्नी को खिलाई सल्फास:, पुलिस ने दर्ज किया केस; सास-ससुर और पति गिरफ्तार