सिंहस्थ क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण कर सडक के दोनों और डलेगी पाईप लाईनें सिवरेज एवं पानी की लाईन का 380 करोड की निविदा रिलीज- भूमिगत 6 टैंक , सीवरेज पम्पिंग स्टेशन, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट के लिए अलग से जारी होंगी निविदा

उज्जैन।

सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण के लिए स्थाई सिवरेज एवं पानी की लाईन के लिए 700 करोड की निविदा रिलीज की गई है। इसके तहत 50 किलोमीटर क्षेत्र में 67 किलोमीटर सड़क के दोनों और मिलाकर कुल 240 किलोमीटर सीवरेज व 260 किलोमीटर पानी की स्थाई लाइन डाली जाना है। 9 जून मंगलवार को जारी कर दिया गया है।

सिंहस्थ क्षेत्र में नई 50 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसकी लागत लगभग 350 करोड़ रुपए है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी किया गया है जिसके तहत किसानों को लगभग 440 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाना है। 50 किलोमीटर लम्बी नई सड़क में 24 मीटर चौड़ाई तक निर्माण होना है । जिसमे 15 मीटर सड़क और सड़क के दोनों और कुल 9 मीटर में स्थाई सीवरेज व पानी पाइप लाइन डलेगी। इसी प्रकार सिंहस्थ क्षेत्र में पुराने बने हुए 67 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपए है। इस पुराने सड़क के दोनों और भी स्थाई सीवरेज व पानी की पाइप लाइन डलना है। इस प्रकार सिंहस्थ क्षेत्र में करीब 120 किलोमीटर सड़क के दोनों और मिलाकर लगभग 240 किलोमीटर सीवर लाइन व 260 किलोमीटर पानी की स्थाई लाइन डलेगी।

सीवरेज व पानी के लिए जारी हुई निविदा-

सिंहस्थ क्षेत्र में 240 किलोमीटर तक स्थाई सीवर लाइन व 260 किलोमीटर तक पानी की स्थाई लाइन डाली जाना है। 9 जून को सीवर व पानी लाइन का टेंडर आनलाईन अपलोड कर दिया गया है। यहां टेण्डर को तीन अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है। वर्तमान में जारी टेण्डर में GST सहित लगभग 380 करोड़ रुपए के कार्य होना है। जिसमें आरसीसी का पक्का सीवरेज लाइन डलेगा। इसके लिए जमीन के अंदर 2 मीटर से 9 मीटर गहराई तक खुदाई करना होगी। सीमेन्ट का पक्का आधार बनाना होगा, इसके बाद सीमेंट के ही पाइप डाले जाना है। वहीं पानी के लिए डीआई पाइप लाइन डाली जाना है। इसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले समय में 300 करोड़ से ज्यादा राशि के और भी टेण्डर जारी होंगे। जिसमे पानी के लिए भूमिगत 6 बड़े टैंक बनना है। सीवरेज पम्पिंग स्टेशन, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट शामिल रहेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment