तराना। पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी पर्व का आयोजन स्थानीय पंजाबी समाज धर्मशाला में अत्यंत उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने अपने-अपने घरों सहित शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोहड़ी जलाकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।सायंकाल सभी समाजजन पंजाबी समाज भवन में एकत्रित हुए, जहाँ ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकगीतों के मधुर स्वरों से वातावरण पूर्णत: उत्सवमय हो गया। लोहड़ी की पावन अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तिल, मूंगफली एवं फुल्ली अर्पित की गई तथा परंपरा के अनुसार सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा गाए गए लोकगीतों ने आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा, वहीं बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। डीजे की धुन पर युवाओं ने भांगड़ा एवं गिद्दा नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस आयोजन में पंजाबी समाज संगठन के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
संबंधित समाचार
-
प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप :किया प्रदर्शन
खरगोन। जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में शनिवार दोपहर हंगामा हुआ। यहां एक प्रसूता की प्रसव... -
नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
ब्यावरा।राजगढ़ जिले में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु... -
उल्लास कार्यक्रम के तहत घर-घर सर्वे शुरू, निरक्षरों को साक्षर बनाने की कवायद तेज
शाजापुर। जिले में शिक्षा का अलख जगाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक साक्षरता पहुंचाने के...