सारंगपुर। बुधवार को भाजपा नेता एवं कार्यकतार्ओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि सारंगपुर में मनाई। इस मौके पर पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल ने कहा कि मात्र 52 वर्ष की अल्पायु में पण्डित जी ने जो एकात्म मानववाद का दर्शन दिया है, उसी आधार पर आज भाजपा की विभिन्ना सरकारे काम कर रही है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का जब तक विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ और भाजपा के राष्ट्र जीवन दर्शन के दृष्टा थे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल दंडवानी ने कहा कि हमें पंडितजी बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा करना है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में दीनदयाल उपाध्यायजी की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद ने पं. दीनदयाल के पद चिन्हों पर चलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से निवेदन किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर स्वयं को और अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाएं। भाजपा नेता लोकेंद्र गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव रही। अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा माल्यार्पण किया। सभी उपस्थित कार्यकताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी कार्यकर्ताओ ने कोटि-कोटि नमन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, पूर्व अध्यक्ष गोकुल दंडवानी, डॉ राजेन्द्र मिश्रा, रामनारायण पूष्पद, मंडल उपाध्यक्ष विनोद लववंशी, पार्षद राकेश पुष्पद, नरेंद्र कंडारे, विक्रम अहिरवार, संतोष कुम्भकार, आशुतोष वैद्य, कमल राठौर, विजय जैन, लोकेंद्र गुर्जर, सतीश गिरजे, राधेश्याम माहेश्वरी, रमेश लववंशी, योगेश माहेश्वरी, जाकिर सैफी, रमेश कम्पू, नरेंद्र दरबार, राधेश्याम राठौर, मोहन लववंशी, मोहन ईशान आदि उपस्थित रहे। 89
तनोडिया
प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के महान प्रणेता, हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर मंडल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर भाजपा सह कोषाध्यक्ष महेश कुमार मित्तल,जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, गिरीश परमार, लोकेन्द्रसिंह राठौर, ईश्वर सिंह राठौर, कृष्णपाल सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह राठौर, बलराम सिंह टुगनी, भवंरसिंह राठौर, डॉ बाबु प्रजापत, अर्जुन पाटीदार,चद्रंलाल मालवीय आदि ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यावरा> प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मंत्री पंवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और समृद्धि पहुंचाने का मार्गदर्शन करता है। उनका एकात्म मानववाद भारतीय संस्कृति, समरसता और समग्र विकास का दर्शन प्रस्तुत करता है, जो आज भी शासन और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि पंडित के विचारों को आत्मसात कर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के पथ पर निरंतर कार्य करते रहें। इस कार्यक्रम में दिलवर यादव, जसवंत गुर्जर, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, पवन कुशवाह, मंडल महामंत्री दीपक सामरे, सुमित सोलंकी, विष्णु साहू, गोपाल जाटव, हेमलता शर्मा, राम भील, मयूर गुप्ता, सोनू जाटव, रामगोपाल मीना, दीपकमल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पं. उपाध्याय जनसंघ और भाजपा के राष्ट्र जीवन दर्शन के दृष्टा थे-पालीवाल