नीमच पुलिस ने  कॉम्बिंग गश्त में 97 वारंट तामील, 54 लीटर अवैध शराब जब्त की

नीमच। – जिला पुलिस  अधीक्षक  राजेश व्यास द्वारा स्वयं काम्बिंग गश्त में उपस्थित रहकर वाहन चैकिंग स्थलों एवं होटलों का किया निरीक्षण, साथ ही पुलिस थाना कुकडेंश्वर का औचक निरीक्षण किया  गया। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के  निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 26 की दरमियानी रात जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल द्वारा सक्रिय भागीदारी करते हुए फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों की चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन कार्रवाई की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment