उज्जैन। देवास गेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई स्थित होटल जय जगदीश में मंगलवार रात नाबालिग लड़की के साथ एक युवक के मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे।उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान शाजापुर निवासी मोइन के रूप में बताई गई है। पुलिस ने लड़की के माता-पिता और मामा को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरा नंबर 303 में मौजूद थी नाबालिग-हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अर्जुन सिंह भदौरिया के मुताबिक संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि होटल के कमरा नंबर 303 में नाबालिग लड़की मौजूद है।