उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा के पास राजीवनगर में रहने वाली नाबालिग 4 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी, 2 दिन बाद नाबालिग वापस लौट आई। पुलिस को सूचना मिली थी नाबालिग को बयान के लिये थाने बुलाया गया। जिसमें नाबालिग ने बताया कि उसे माकडोन के ग्राम झलारी में रहने वाला धर्मेन्द्र सोलंकी बहला-फुसला कर ले गया था और जबरदस्ती अनैतिक काम किया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा का इजाफा करने के बाद मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई सालगराम चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। नाबालिग के कोर्ट में भी 164 के बयान दर्ज कराये गये है।
संबंधित समाचार
-
पुलिस ने की बलवा ड्रिल:वज्र वाहन, टियर गैस और भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया
उज्जैन।उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप... -
प्रॉपर्टी की दरें 100-150% तक बढ़ेंगी: मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, लागू होगी नई गाइडलाइन
उज्जैन।उज्जैन में एक अप्रैल 2026 से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने जा रही है। जिला पंजीयक... -
पूर्व महामंडलेश्वर बोलीं- मेरी हत्या हो सकती है…:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को बताया दुर्योधन,
उज्जैन।उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने...