नागदा रोड स्थित ग्राम पलसोडा में कुएं में डूबने से युवक की मौत: मर्ग कायम

इंगोरिया ।  थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा में दर्दनाक हादसे में एक युवक की 45 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि ग्राम पलसोड़ा निवासी करण पिता जुझार लाल जाति धोबी उम्र 17 साल खेत पर बने कुएं में नहाने उतरा था। इस दौरान डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।  परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपने कपड़े उतारकर कुएं की मुंडेर पर रखकर केवल चड्डी पहनकर नहाने के लिए कुएं में उतरा था, कुएं में करीबन 40-45 फीट पानी भरा हुआ था, गहराई में जाने से वह डूब गया, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंगोरिया दीपेश व्यास पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौके पर मौजूद रहे, SDRF की टीम द्वारा ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल बड़नगर भेजा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment