बडौद।– शनिवार को शाम को 5 बजे के लगभग बडौद से 2 किलोमीटर आगर रोड पर बड़ी पुलिया के मोड़ पर दो मोटर साइकल की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए जिनको रेफर किया गया। घटनाक्रम के अनुसार बडौद की ओर से बाइक से सुनील पिता कालूराम और उसका दोस्त अनिल आलोट रोड कालोनी बाइक से गैस की टंकी लेने जा रहे थे और आगर की तरफ से मेहरबानसिंह पिता अर्जुनसिंह 38वर्ष निवासी ग्राम बनोटीखुर्द आ रहा था तो दोनों बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिस में मेहरबानसिंह की मौत हो गई जबकि बडौद निवासी सुनील पिता कालूराम और अनिल को गंभीर चोट होने से रेफर किया गया। पुलिस बडौद ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंपी और पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत 2 घायल