महिदपुर। आगामी दुर्गा उत्सव को देखते हुए नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आरएएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। मार्च थाना परिसर से शुरू होकर अयोध्या बस्ती चौराहा, अंबेडकर चौराहा, राजेंद्र मार्ग, चौक बाजार, किशनगंज दरवाजा, घाटी मोहल्ला, बैरजाली, दिलदारपुरा, यादव मोहल्ला, मोती मस्जिद एवं रामलीला मैदान सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा।फ्लैग मार्च के दौरान निगरानी गुंडों की चेकिंग कर उन्हें माहौल खराब नहीं करने की चेतावनी दी गई। वहीं दुर्गा उत्सव आयोजकों को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन करने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने नागरिकों से त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट एवं अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मार्च में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार सहित पुलिस बल एवं आरएएफ के जवान मौजूद रहे।