दर्शन करने आये नेपाल के श्रद्धालु भूले होटल

उज्जैन। काठमांडू नेपाल से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु होटल का पता भूल गये। काफी भटकने के बाद उन्होने पुलिस से सहयोग मांगा और सामान होटल में रखा होने की बात कहीं। पुलिस ने कुछ घंटों में होटल का पता लगाया और श्रद्धालुओं को पहुंचाया।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि काठमांडू से विनीता भट्टराई और नीरव कार्की महाकाल दर्शन के बाद अपने होटल का पता भूल गए। परेशान होकर दोनों थाना महाकाल पहुंचे। बाहर से आये श्रद्धालुओं की परेशानी का समाधान करने के लिये एसआई चंद्रभान सिंह और बलराम जाट की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने श्रद्धालुओं के आने वाले संभावित मार्गो पर लगे कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरक्षक शिवम र्श्मा ने उज्जैन गेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी जुटाना शुरू किया और कुछ घंटो में श्रद्धालुओं को उनकी होटल तक पहुंचा दिया। श्रद्धालुओं ने उज्जैन पुलिस की तत्परता को देखते हुये आभार माना और कार्यशैली की सराहना की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment