तीन निरीक्षकों को लाईन से थाना प्रभारी बनाया,4 के थाना बदले

उज्जैन। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बुधवार को कार्य व्यवस्था की दृष्टि से रक्षित केंद्र से तीन निरीक्षकों को थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ ही एक कार्यवाहक निरीक्षक के थाना क्षेत्र में बदलाव किया गया है और एक को रक्षित केंद्र उज्जैन से थाना प्रभारी बनाया गया है।तीन उप निरीक्षकों को भी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।जारी आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह परिहार थाना प्रभारी देवासगेट से बडनगर भेजा गया है। उनके स्थान पर कार्यवाहक निरीक्षक ज्योति दीखित को रक्षित केंद्र से भेजा गया है।  निरीक्षक प्रज्ञा शर्मा को लाईन से थाना कायथा, आनंद भाभौर को थाना महिदपुर रोड,राकेश भारती को थाना नागझिरी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक जयंत डामौर को पानबिहार चौकी प्रभारी से थाना प्रभारी नरवर,प्रवेश जाटव को थाना घट्टिया से चौकी प्रभारी पानबिहार, उपनिरीक्षक रविन्द्र कटारा को थाना तराना से थाना प्रभारी माकडौन बनाया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment