उज्जैन। अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध तराना में ग्रामीण के साथ विधायक महेश परमार विद्युत मंडल पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर समस्या का निराकरण करने की मांग की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का 3 दिन में निराकरण करने की मांग की है। अगर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।तराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले कई दिनों से तराना सहित आसपास के गांव में बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली गुल हो रही है। रात में भी यही आलम रहता हैं। उसके बाद भी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। तराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध तराना विधायक महेश परमार द्वारा विद्युत मंडल का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की गई है। साथ ही अगर 3 दिन में समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार
-
दुर्घटना में मृतक के शव का हाइवे पर अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े ग्रामीण
रतलाम। जिले के नामली क्षेत्र स्थित पलदुना फाटे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। गुरुवार देर रात “पुलिस” लिखे वाहन की टक्कर से घायल 48 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद कुमावत, निवासी नामली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को ग्रामीण उसके शव का अंतिम संस्कार हाईवे पर रखकर करने की तैयारी... -
चाईल्ड वेलफेयर सोसायटी की कथित शिकायत पर पुलिस,जीआरपी,श्रम,बाल विकास की टीम की कार्रवाई:बिहार के 40 यात्रियों को ट्रेन से उज्जैन-नागदा में उतार कर यात्रा में विध्न डाला श्रम विभाग ने खोदा पहाड और चुहिया भी नहीं निकली श्रम विभाग ने सुबह नाश्ता करवाया,खाना खिलाया दोपहर में उज्जैन से अहमदाबाद की ट्रेन में रवाना किया
उज्जैन। कथित शिकायत पर गुरूवार देर रात पुलिस ,जीआरपी उज्जैन –नागदा ,श्रम विभाग,महिला बाल विकास... -
राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में शादी के दौरान विवाद फोटोग्राफर ने महिला को कैमरे के सामने से हटने को कहा, झड़प, कुर्सियां-बर्तन चले
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल...