उज्जैन। मजदूरी करने वाले अधेड़ ने घर के पीछे टापरी में जुएं का अड्डा बना लिया था। सोमवार-मंगलवार सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश मारी तो 12 लोग हिरासत में आ गये। जिनके पास से 21 हजार से अधिक की नगद राशि बरामद की गई है।
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि रात 11 बजे के लगभग खबर मिली थी कि अशोक कॉलोनी में अनिल भाटिया के घर के पीछे टापरी में कई लोग छुपकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर एसआई शांतिलाल मौर्य, एएसआई भुरिया मोहरे, दयाशंकर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, आरक्षक संदीप यादव, अर्पित कायस्थ, सौरभ और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों की टीम बनाकर टापरी के आसपास घेराबंदी कर दबिश मारी गई। मौके से अनिल पिता रंजीत भाटिया के साथ प्रवीण पिता जगदीश, घनश्याम पिता शंकरलाल, दीपक पिता बाबूलाल चंदन, भीम पिता नंदू प्रसाद, निश्चय पिता भरतलाल, दिनेश पिता रामचंद्र, त्रिलोक पिता राजकुमार, सुमित पिता विनोद, लोकेश पिता हीरालाल, रफीक पिता अब्दुल और मदन पिता बाबूलाल को हिरासत में लिया गया। सभी बिरलाग्राम क्षेत्र के रहने वाले है, जो जमीन पर फड़ लगाकर ताशपत्ती से दांव लगा रहे थे। पुलिस ने फड़ से ताशपत्ती के साथ 21 हजार 300 रूपये नगद बरामद कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया कि अनिल ने कुछ दिनों से घर के पीछे टापरी में जुएं का अड्डा बना लिया, जुआ खेलने वाले सभी आरोपी मजदूरी करते है। थाना प्रभारी के अनुसार सभी के खिलाफ दर्ज प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
टापरी को बनाया था जुएं का अड्डा, 12 हिरासत में