इंदौर। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह महिला वार्ड में जाने से रोकने पर एक युवक ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड हर्ष ने युवक को बिना अनुमति वार्ड में जाने से रोका था। इसके बाद युवक ने उससे अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी।अस्पताल के स्टाफ ने बीच-बचाव किया, लेकिन युवक डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से भी बहस करने लगा। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची चंदन नगर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।
महिला वार्ड में जाने से रोकने पर भड़का युवक-जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गार्ड हर्ष जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक अस्पताल परिसर में आया और सीधे महिला वार्ड की ओर जाने लगा। सुरक्षा के लिहाज से हर्ष ने उससे पूछताछ की और बिना अनुमति वार्ड में जाने से रोका। इस पर युवक भड़क गया। उसने पहले गार्ड से अभद्र भाषा में बात की और फिर मारपीट शुरू कर दी।