जल जीवन मिशन के 155 पाइप :दूसरे प्रोजेक्ट के ठेकेदारों ने चुराए , अलवर से पकड़ाए 2 आरोपी

रतलाम।जिले में जल जीवन मिशन परियोजना के 155 लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं और रावटी क्षेत्र में दूसरी पाइपलाइन परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस  दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।मामला बिलपांक थाना क्षेत्र का है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, हैदराबाद के मैनेजर प्रसाद, निवासी बिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी जल जीवन मिशन के तहत माही जल समूह प्रदाय योजना पर काम कर रही है। ईटावा खुर्द और शिवपुर के बीच पाइपलाइन बिछाने के लिए सुराना-शिवपुर रोड पर 300 एमएम व्यास के 809 लोहे के पाइप रखे गए थे।बारिश के कारण खुदाई का काम रुका हुआ था। जब कंपनी का स्टाफ पाइप देखने पहुंचा तो गिनती में 809 में से 155 पाइप कम मिले। चोरी हुए पाइपों की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक बताई गई।पांच दिन बाद दर्ज कराई शिकायत-कंपनी ने घटना के पांच दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 14 जुलाई की रात करीब 2:46 बजे दो लोग हाइड्रा मशीन की मदद से पाइप दो आयशर ट्रकों में भरते दिखाई दिए।सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस-जांच के दौरान पुलिस ने हाइड्रा मशीन का पीछा किया। मशीन सालाखेड़ी स्थित एक निजी पार्किंग में मिली। पार्किंग की रसीद वसीम मेव के नाम पर थी। इसके आधार पर पुलिस अलवर पहुंची।जांच में  आया कि वसीम मेव (24) रावटी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का ठेका लेकर काम कर रहा था। काम बंद होने पर उसने अलवर लौटते समय पाइप चोरी की साजिश रची। इस वारदात में उसका मामा शाहरुख मेव (30), निवासी अलवर भी शामिल था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment