ग्राम सरेड़ी में 18 दिवसीय सर्जन कार्यक्रम समापन

राजगढ़-ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ग्राम सरेड़ी में 18 दिवसीय सृजन कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर लगभग 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रतिभागियों के माता-पिता एवं ग्रामवासी भी सम्मिलित थे।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा, डीएसपी अरविंद सिंह राठौर, आरआई मति उर्मिला चौहान, सूबेदार श्रीमती मधु रघुवंशी, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती रश्मि चौहान प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, सीडीपीओ, स्कूल प्रधानाध्यापक लाल वर्मा एवं स्वास्थ विभाग से सीएच ओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता, सहायिका तथा युवा विकास मंडल संस्था की समस्त टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों का स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। श्रीमती रानी चौहान ने युवा विकास मंडल संस्था का परिचय दिया एवं सूबेदार श्रीमती मधु रघुवंशी द्वारा सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य एवं रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएसपी अरविंद राठौर द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया एवं 18 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि में उनके सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई। इस दौरान आरक्षक कुलदीप चंद्रपाल द्वारा प्रतिभागियों को यूएसी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका मंच पर प्रदर्शन भी किया गया।
प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें आत्मविश्वास, सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं सामाजिक जागरूकता प्राप्त हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती रश्मि चौहान द्वारा उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह न करने हेतु जागरूक किया गया तथा बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति को दर्शाते हुए पावर वॉक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी को प्रेरित किया। उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा, डीएसपी अरविंद राठौर, आर.आई. श्रीमती उर्मिला जी, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती रश्मि चौहान, सीडीपीओ प्रधान अध्यापक एवं युवा विकास मंडल संस्था के जिला समन्वयक राजाराम ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नाश्ता प्रदान किया गया तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment