ग्राम पंचायत बरूखेडी पंचायत राज दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिये किया सम्मानित

महिदपुर रोड। शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर जिला पंचायत उज्जैन में ग्राम पंचायत बरुखेडी वित्त वर्ष 25-26 में जल गंगा संवर्धन समग्र आई डी ई के वाई सी मनरेगा योजना ई केवाईसी तथा ग्राम पंचायत में अन्य उत्कृष्ट कार्य के लिये सरपंच निर्मला भरत जाट तथा पंचायत सचिव नौशाद नूर मंसूरी को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत बरुखेड़ी में जनपद पंचायत महिद पुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीना झा के निर्देशन में वर्ष 2025-26 में जल गंगा संवर्धन, समग्र ईकेवाईसी 97, मनरेगा योजना की शत प्रतिशत ईकेवाईसी, सहित ग्राम पंचायत के अन्य कार्य किये गये। उल्लेखनीय तथा उत्कृष्ट कार्यों पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कुमठ,जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य, श्याम सिंह चौहान आदि की उपस्थिति में पंचायत सचिव नौशाद नूर मंसूरी ने उपस्थित होकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment