मनावर।थाना मनावर के ग्राम देवरा में गणेश उत्सव में नाचने के दौरान विकास किराडे हत्या मामले में थाना मनावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी लोकेश पिता दरियाव मंडलोई, जाति भीलाला, निवासी ग्राम खंडलाई को दिनांक 28.10.2026 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी लोकेश से पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आज आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक प्रशांत पाल एवं प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत का विशेष योगदान रहा।
ग्राम देवरा के किराडे हत्या मामले का मुख्य आरोपी लोकेश इंदौर से गिरफ्तार