गोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग:cctv में संदिग्ध दिखे, 8 से 10 लाख के नुकसान का अनुमान

उज्जैन। माधव नगर थाना क्षेत्र के जाल कंपाउंड इलाके में रविवार-सोमवार दरमियानी रात एक गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। आग में डिस्पोजल सामान जल गया और 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।स्थानीय लोगों ने दी सूचना-गोदाम से तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।आग की वजह से करीब 10 लाख तक के नुकसान का अनुमान है।सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधियां दिखीं-पीड़ित युवराज जाट ने बताया कि दोस्त के फोन पर मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में रात 12 बजे के बाद कुछ युवक संदिग्ध हालत में दिखे। एक युवक जलती पोटली और पेट्रोल अंदर फेंककर वाहन से भागता नजर आया।युवराज के मुताबिक गोदाम में डिस्पोजल सामग्री और व्यापारिक सामान रखा था, जो पूरी तरह जल गया। नुकसान 8 से 10 लाख रुपए बताया जा रहा है।तीन दमकलों ने पाया काबू-सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायरकर्मी चिंतामन जायसवाल ने बताया कि मकान राज ठाकुर का है और युवराज किराये से गोदाम चला रहे थे।माधव नगर थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment