रतलाम।रतलाम एसपी अमित कुमार ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, एएसआई देवेंद्रसिंह सेंगर और डीडी नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्रसिंह चौहान को लाइन अटैच कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाने को इस कार्रवाई का एक कारण माना जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी को लाइन अटैच किए जाने के पीछे भाजपा जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी चर्चा में है।भाजपा पार्षद ने की थी शिकायत-14 जुलाई की रात वार्ड-25 की भाजपा पार्षद आयुषी जलज सांखला क्षेत्र के रहवासियों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंची थीं। उन्होंने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में आधी रात को असामाजिक तत्वों के घूमने की शिकायत की थी।
गुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई न करने और लापरवाही पर TI, ASI और हेड कॉन्स्टेबल लाइन अटैच