गऊघाट पर स्नान के दौरान वेद विद्यार्थी की गहरे पानी में डूबने से मौत

उज्जैन। गऊघाट पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे स्नान करते समय 18 वर्षीय वेद विद्यार्थी अंकुश शर्मा की डूबने से मौत हो गई। अंकुश मुरैना के रहने वाले थे और उजड़ खेड़ा स्थित दंदरौवा धाम में वेद विद्या का अध्ययन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, अंकुश कुछ समय पहले मुरैना गए थे और रविवार को ही उज्जैन लौटे थे। दोपहर में गऊघाट पर स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अंकुश का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक अंकुश शर्मा के पिता का नाम अशोक शर्मा है, जो खेती का कार्य करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें हैं। परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदार घाट पर पहुंचे। देर रात तक परिजन के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने गृह नगर मुरैना ले जाएंगे। इस घटना से उधरखेड़ा स्थित दंदरौवा धाम और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment