कारोबारी संग होटल में रुकी महिला की मौत: अस्पताल ले गया बिजनेसमैन फिर लाश छोड़कर भागा

इंदौरतिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। जहर खाने से मौत की आशंका है।तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार दोपहर 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा किराए पर लिया था। कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से निकलकर होटल स्टाफ के पास पहुंचा।कारोबारी ने होटल स्टाफ को बताया कि- मेरी दोस्त की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद दीपक महिला को अक्षत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक महिला को छोड़कर भाग निकला।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment