कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा:गवर्नर ने टोका: विजय कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल

चेन्नई।तमिलनाडु में विजय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में गुरुवार को  विवाद हो गया। कांग्रेसी विधायक राजेश कुमार ने शपथ के दौरान ‘कामराज अमर रहें’, ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ कहा। इस पर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टोक दिया। गवर्नर ने कहा- ये आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।वहीं, दूसरा विवाद तमिल गीत बजाने को लेकर भी हुआ। समारोह में तमिलनाडु का राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ सबसे आखिर में बजाया गया। पिछली सरकारों में ये हमेशा पहले बजाया जाता था।तमिलनाडु में CM विजय की कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दो कांग्रेस के विधायक भी शामिल हैं।1. कांग्रेसी विधायक राजेश कुमार ने लगाए नारे-किलियूर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता एस राजेश कुमार ने शपथ मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने ‘कामराज अमर रहें’, ‘भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।इस पर राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।’ राजेश कुमार भी मुस्कुराए और इसके बाद शपथ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने चले गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment