ऑटो में मिला मांस, गोकशी का केस दर्ज, दो गिरफ्तार: पुलिस ने मांस जब्त कर जांच के लिए भेजा

भोपाल।  निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार तड़के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा एक ऑटो पकड़ा। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने देर रात करीब तीन बजे घेराबंदी की। ऑटो ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ऑटो और उसमें रखा मांस जब्त कर लिया है। पुलिस ने गोकशी का केस दर्ज किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।शिकायतकर्ता लखन यादव ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक डेयरी की आड़ में लंबे समय से गोवंश का वध कर मांस बेचा जा रहा है। वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अजीज, उसका बेटा आसिफ, दामाद जुबेर, फरमान और अन्य लोग थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment