उज्जैन। उत्तरप्रदेश के देव प्रयागराज से केसरवानी परिवार शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे था। दिन में महाकाल दर्शन करने के बाद शाम 4 बजे रिक्शा में सवार होकर काल भैरव मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे। ऋणमुक्तेश्वर मार्ग पर परिवार के चार सदस्यों से भरा रिक्शा अचानक पलटी खा गया। घटनाक्रम देख लोग मदद के लिये पहुंचे। रिक्शा में सवार मीना देवी पति स्व. रामबाबू 58साल और प्रिंसी पति रंजीत केसरवानी 35 साल को ज्यादा चोंट लगी थी। दोनों को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। रिक्शा चालक मौके से लापता हो गया था। रंजीत केसरवानी ने बताया कि परिवार 3 दिनों की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है। महाकाल मंदिर क्षेत्र में होटल बुक किया था, लेकिन पहले ही दिन घटना हो गई। जिसके चलते उनकी यात्रा अधूरी रह गई है। उन्हे 30 जून को वापस लौटना है।
संबंधित समाचार
-
झिरन्या में चल समारोह के बीच बंदूकों से हर्ष फायर -वीडियो सामने आने पर 2 हिरासत में, 1 की तलाश
उज्जैन। नागदा के ग्राम झिरन्या में स्वागत चल समारोह के बीच बंदूकों से हवाई फायर होने... -
एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान बनारस की टीम ने खोजा क्षिप्रा में डूबे युवक का शव
उज्जैन। क्षिप्रा नदी में डूबे युवक का शव बनारस की एनडीआरएफ टीम ने एसडीआरएफ के साथ... -
सागर जहरीली शराब कांड के बाद उज्जैन में धरपकड़
उज्जैन। सागर में जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस ने पूरे जिले में अवैध...