ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/लखनऊ
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री तापमान का रिकॉर्ड था।
राजस्थान के जैसलमेर में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3 डिग्री था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46 डिग्री पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान दर्ज नहीं हुआ।
जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46 डिग्री या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46डिग्री), वर्धा (46.5डिग्री), अमरावती (46.6डिग्री) और अकोला (46.3डिग्री) शामिल हैं। दिल्ली में बसों में ठंडा पानी रखा जाएगा, जबकि बस स्टॉप पर मुफ्त ठंडा पानी और ओआरएस मिलेगा। देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।