तनोडिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगर जिला मुख्य परेड ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2026 कार्यक्रम में तनोडिया चौकी प्रभारी सचिन धाकड को जिला पुलिस बल द्वितीय परेड सिनियर कार्यक्रम में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मुनाबाई, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निलेश पटेल एवं एसपी विनोद कुमार सिंह,आगर कलेक्टर प्रीति यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। धाकड द्वारा क्षैत्र के कार्य के साथ-साथ जिला परेड सिनियर कार्यक्रम में भाग लेते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर तनोडिया क्षैत्र के गणमान्य नागरिक व अन्य दल के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
उत्कृष्ट परेड के लिए चौकी प्रभारी सचिन धाकड को किया सम्मान