उज्जैन। बुधवार रात से अगले 3 दिन अगर आप रात्रि में लालपुर रेलवे फाटक से आवागमन करना चाहते हैं तो आपको काफी समस्या का सामना करना पड सकता है रेलवे यहां रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अगले तीन दिनों में डामरीकरण किया जाना है। इसके चलते रेलवे अगले तीन दिनों में रात में इस फाटक बंद रखेगा।पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विक्रम नगर–कड़छा रेलवे स्टेशन खंड के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक-07 (लालपुर फाटक), उज्जैन पर डामरीकरण एवं ट्रैक मरम्मत का अति आवश्यक कार्य किया जाना है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 28 से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक समपार फाटक क्रमांक-07 को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे द्वारा यात्रियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि उक्त अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
उज्जैन के लालपुर फाटक पर आज से 3 दिन रात्रि में सड़क यातायात बंद रहेगा