इंदौर। निरंजनपुर के पिंक सिटी क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उसकी नशे की लत और चाल-चलन का पता चलने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी फोन पर अपशब्द कहने लगा और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद सनकी आशिक ने दी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी; आरोपी हिरासत में